मिशन 2024: यूपी में सक्रिय हुई भाजपा, जिलाध्यक्षों को डेटा मैनेजमेंट सिखाएंगे विशेषज्ञ

मिशन 2024: यूपी में सक्रिय हुई भाजपा, जिलाध्यक्षों को डेटा मैनेजमेंट सिखाएंगे विशेषज्ञ

 • राजन प्रजापति • 

मिशन 2024: यूपी में सक्रिय हुई भाजपा, जिलाध्यक्षों को डेटा मैनेजमेंट सिखाएंगे विशेषज्ञ

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर अभी से कसनी शुरू कर दी है। आपको बता दें भाजपा ने आम चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

►उत्तर प्रदेश में भाजपा हुई सक्रिय

इसी को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अपने सभी जिला अध्यक्षों को डाटा मैनेजमेंट पर खास क्लास देने जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को आने वाली 18 जनवरी को  डाटा मैनेजमेंट पर विशेष क्लास दी जाएगी। मिशन 2024 के लिए तैयारी करते हुए भाजपा ने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की क्लास लगाने का फैसला किया है। इसमें प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों को डेटा प्रबंधन के बारें में बताया और  दिखाया जाएगा।