पहरेमऊ चौराहे पर विधायक ने वाटर कूलर का फीता काटकर किया शुभारम्भ
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के पहरेमऊ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारतीय ने वाटर कूलर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। विधायक की इस पहल से बैंक में आने वाले ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वाटर कूलर की स्थापना से बैंक आने वाले ग्राहकों, ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को गर्मी के दौरान स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से मिल सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होने से ग्रामीणों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। वहीं विधायक ने पहरेमऊ के प्रधान प्रतिनिधि राम किशोर यादव को माल्यार्पण कर उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में द्वारिका प्रसाद चौरसिया, बाबू यादव, परवेज, राजू खान, राघवेंद्र शर्मा, सरवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।