वास्तविक स्वतंत्रता संविधान निर्माण और उसके लागू होने के पश्चात हमारे देश के संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हुई: मोनी देवी

वास्तविक स्वतंत्रता संविधान निर्माण और उसके लागू होने के पश्चात हमारे देश के संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हुई: मोनी देवी

राजन प्रजापति

वास्तविक स्वतंत्रता संविधान निर्माण और उसके लागू होने के पश्चात हमारे देश के संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हुई: मोनी देवी
हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के संदाना बाल प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की 132वीं जयंती

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

उन्नाव। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के मौके पर उन्नाव जनपद के हिलौली ब्लॉक में जगह जगह शिक्षकों और छात्रों की तरफ से स्कूलों में बाबा साहेब को याद किया गया। हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के संदाना बाल प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मोनी देवी की अगुवाई में विद्यालय परिसर मे अम्बेडकर चित्र पर मालार्पण किया गया। इसके साथ ही जर्नलिस्ट एसके सोनी प्रदेश मीडिया प्रभारी व्यापार मंडल चौहान गुट ने भी भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें याद करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित किया। शिक्षमित्र कमलेश त्रिपाठी, सोनिका त्रिपाठी सहित रसोइया सरोज व जनक दुलारी सहित स्थानीय पत्रकार अभिषेक यादव ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उन्हें याद किया। बाबा साहेब को याद करते हुए प्रधान शिक्षका ने कहा कि बाबा साहेब जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कल वह थे इसलिए आज हम है। देखा जाए तो वास्तविक स्वतंत्रता संविधान निर्माण और उसके लागू होने के पश्चात हमारे देश के संविधान द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त हुई। जिसके लिए हम सब उनके बहुत आभारी रहेंगे। जर्नलिस्ट एसके सोनी ने कहा बाबा साहेब ने जिस तरह से शिक्षा ग्रहण की थी उस हिसाब से अब शिक्षा के दरवाजे सभी के लिए सुलभ तरीके से उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग को पढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। अब समाज का कोई भी बच्चा पढ़ने से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्योकि उन्होंने समाज के वंचित वर्ग को उठाने के साथ ही शिक्षा पर अधिक बढ़ावा दिया। इस मौके पर प्रधान शिक्षिका मोनी देवी सहित शिक्षामित्र कमलेश त्रिपाठी सोनिका त्रिपाठी, एसके सोनी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित पत्रकार अभिषेक यादव व रसोईया सरोज सिंह जनक दुलारी भी मौजूद रही।