आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर तेल बेचने का लगा आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर तेल बेचने का लगा आरोप
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर तेल बेचने का लगा आरोप 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर तेल बेचने का लगा आरोप। आपको बता दें क्षेत्र के ज्योना गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर सरकारी राशन में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बांटे जाने वाला सोयाबीन का तेल बेचने का आरोप लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू की शिकायत पर डायल 112 की टीम ने तेल खरीदने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया है। विकास खंड के ज्योना ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सोयाबीन का तेल बेचने के मामले को पकड़ा। वहीं ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी की टीम ने तेल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।