महराजगंज ब्लाक में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का किया गया आयोजन

महराजगंज ब्लाक में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति

महराजगंज ब्लाक में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का किया गया आयोजन 

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। 
ब्लाक सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में मोदी जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़े को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने कहा मोदी जी की नीतियों को लोगो तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है एवं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा जनभागीदारी बनाना और अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक योजनाओ का लाभ पहुँचे इसमे प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना पड़ेगा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने कहा समाज के हर वर्ग को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने की। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह (दद्दू) ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी मातादीन पासी, चुनाव प्रबंधन के जिला संयोजक राजकुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।