रायबरेली: भूमि विवाद में दबंगों ने पीट पीटकर कर दी एक की हत्या, फैलीसनसनी
जागरण टाइम्स न्यूज ब्यूरो, राजन प्रजापति
रायबरेली। भूमि विवाद में पीटपीट कर, कर दी गई हत्या। आपको बता दें गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अटौरा चौकी क्षेत्र पूरे बजरंग बली मजरे अटौरा खुर्द में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते संजय, विनय, अजय, विकास पुत्रगण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र जतुआ टप्पा पंहुचाया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पंहुचने के पहले घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अटौरा चौकी के अंतर्गत ग्राम पूरे बजरंग बली मजरे अटौरा खुर्द निवासी सुनील कुमार प्रजापति उम्र 45 वर्ष पुत्र स्व: भल्लू को गांव के ही एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम लगभग चार बजे विवादित भूमि पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहा सुनी हुई जो कुछ देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई। दबंगों ने सुनील कुमार प्रजापति को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। कहा किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।