ग्राम सभा बैठक में आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार ग्राम पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी

ग्राम सभा बैठक में आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार  ग्राम पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी
ग्राम सभा बैठक में आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार
ग्राम पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता: अनुराग चौधरी 

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुरावां में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत अधिकारी शैल पाल एवं ग्राम पंचायत प्रशासक अनुराग चौधरी की उपस्थिति में किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों का चयन कर उनकी सूची तैयार की गई, जिससे उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत प्रशासक अनुराग चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं और आगे भी जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा गांव के विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी लिए गए। बैठक में मौजूद लोगों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिनके समाधान का भरोसा अधिकारियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में राम कुमारी, विनोद त्रिपाठी, सुखरानी, राजकुमारी, नीलम मिश्रा, रामा देवी, मोहन, कोमल, रमदेई, शांति देवी, सुरेन्द्र, शिवकांति, सुरेसा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।