गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का पशुपालन विभाग लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया, जानकारी प्राप्त कर सन्तोष व्यक्त किया

गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का पशुपालन विभाग लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया, जानकारी प्राप्त कर सन्तोष व्यक्त किया
गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का पशुपालन विभाग लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया, जानकारी प्राप्त कर सन्तोष व्यक्त किया

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

​​​​रायबरेली। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा अनिल कुमार ने बताया की प्रमुख सचिव पशुधन उप्र शासन द्वारा जनपद में संचालित वृहद गो संरक्षण केन्द्रों के स्थलीय निरीक्षण अपर निदेशक ग्रेड-2 एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से करने के निर्देश निर्गत किये गये थे। तहसील महराजगंज अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र बावन बुजुर्ग बल्ला का डा विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग लखनऊ मण्डल लखनऊ द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डा साकेत यादव एवं डा सुरेश चन्द्र के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा अनिल कुमार सहित अन्य गौशाला कार्मिक उपस्थित रहें। अपर निदेशक द्वारा समय से चारा भूसा का वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि के साथ लम्पी स्किन डिजीज का टीकाकरण आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कर सन्तोष व्यक्त किया। जनपद स्तर पर अपर निदेशक पशुपालन द्वारा विभिन्न वर्गो से 06-06 पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट, लिपिक सवंर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति-पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग रायबरेली के समस्त कार्मिको द्वारा डा विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। भारतीय पशु चिकित्सा संघ द्वारा राजधानी लखनऊ में 16-17 अगस्त 2024 को दो दिवसीय "Vetico Queen of India" कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सम्पूर्ण भारत देश की लेडीज वेटेरीनेरियन द्वारा प्रतिभाग किया गया। "Vetico Queen of India" कार्यक्रम में डा रिशिका सिंह डायरेक्टर एजूकेटूज न्यूफी फाउन्डेशन को उप्र में प्रथम स्थान पर चयनित किये जाने के उपरान्त डा विजय कुमार सिंह अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग लखनऊ मण्डल लखनऊ एवं डा अनिल कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रायबरेली द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।