भावपूर्ण श्रद्धांजलि: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का निधन, शोक की लहर, पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जताया दुःख

भावपूर्ण श्रद्धांजलि: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का निधन, शोक की लहर, पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जताया दुःख
भावपूर्ण श्रद्धांजलि: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का निधन, शोक की लहर, पत्रकारों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने जताया दुःख

ब्यूरो रिपोर्टः जागरण टाइम्स न्यूज

महराजगंज रायबरेली। पत्रकार को पितृशोक मीडिया कर्मियों सहित अन्य ने जताया शोक। आपको बता दें राजन प्रजापति पत्रकार निवासी पूरे दलजीत सिंह मजरे पहरेमऊ के पिता गुरुचरण प्रजापति लगभग 84 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का (29 मई) सोमवार रात्रि लगभग दो बजे अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। शहर के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुःख व्यक्त किया। स्वर्गीय गुरुचरण प्रजापति के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके छोटे लड़के ने दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पत्रकारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्री प्रजापति के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। वहीं पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, विजय सिंह एडवोकेट व संरक्षक तहसील प्रेस क्लब महराजगंज, पूर्व विधायक राम लाल अकेला, आनंद सिंह पत्रकार, टीपी यादव पत्रकार, रणविजय सिंह एडवोकेट व पत्रकार, रोहित मिश्रा पत्रकार, बृजेश सिंह पत्रकार, राघवेंद्र सिंह पत्रकार, सचिन सिंह एडवोकेट, अनुराग मिश्रा पत्रकार, संतोष सिंह पत्रकार, शिवम अवस्थी पत्रकार, माइकल जायसवाल पत्रकार, अभय सिंह पत्रकार, रणविजय सिंह एडवोकेट व प्रधान प्रतिनिधि, ऋषि सिंह अध्यक्ष प्रधान संघ अमावां, ब्यूरो चीफ संदीप पाण्डेय, मनोज जायसवाल, डा चंदन सिंह, जिला पंचायत सदस्य विक्रांत अकेला, टिंकू सोनकर समाजसेवी, राजू सोनी, भाजपा नेता रहमत अली, ओम प्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह मऊ, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, अंकुर गुप्ता पूर्व सभासद, फिरोज अहमद एडवोकेट व पूर्व सभासद, सतीश कुशमेस पूर्व सभासद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।