अखंड रामायण पाठ के बाद शिव मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन | भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया: विजयराज सिंह

अखंड रामायण पाठ के बाद शिव मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन |  भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया: विजयराज सिंह
अखंड रामायण पाठ के बाद शिव मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन
भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया: विजयराज सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

रायबरेली। अमावा ब्लाक के पूरे फेरु सिंह मजरे पहरेमऊ में महाशिवरात्रि पर अखंड रामायण पाठ के बाद शिव मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। विजयराज सिंह ने बताया विगत कई वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारा का अयोजन किया जाता है भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।